BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत महसांव में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय सर्व सेवा संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 23, 2021

ग्राम पंचायत महसांव में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय सर्व सेवा संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन...

 .


रेवांचल टाईम्स - जिन व दिन बढ़ते भ्रस्ट भ्रष्टाचार को लेकर जनपद पंचायत रीवा के ग्राम पंचायत महसांव मे हुये भ्रष्टाचार की जॉच के खिलाफ भारतीय सर्व सेवा संगठन के अध्यक्ष उमेश पीडिहा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने का पहला दिन 22 नवम्बर को जारी रहा। धरना/अनशन के पहले दिन धरना स्थल मे कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पंहुचे।अनशनकारी उमेश पीडिहा ने कहा कि पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है पंचायत में कई पी सी सी सड़क का बिना निर्माण कराए ही पैसा डकार लिया गया है और जो भी सड़क बनी है वो गुणवत्ता विहीन बनाई गई है एवं तालाब में गहरीकरण  के नाम पर भारी बंदरबाट किया गया है इसी तरह कई कार्यो का बिना निर्माण कार्य कराए ही पैसा डकार लिया गया है एवं गरीब परिवार व किसानों के राशन कार्ड में खाद्यान्न पर्ची नहीं लगी है जिस वजह से उन्हे राशन नहीं मिल पा रहा है, बल्कि उनके हिस्से का राशन ही ऊपर गायब कर दिया जाता है,गरीबी रेखा राशनकार्ड धारियों की जल्द से जल्द खाद्यान्ह पर्ची बनवाई जाय एवं पात्र लोगो को आवास योजना का भी लाभ दिया जाए इन सभी मुद्दे को लेकर भारतीय सर्व सेवा संगठन महसांव के ग्रामवासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना तब तक चलेगा जब तक प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती तब तक संगठन के वीर सिपाही अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे रहेंगे।धरने में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष उमेश पीडिहा टीपू खान शिवेश चतुर्वेदी सुभम उपाध्याय रितेश तिवारी संजय चौरसिया राजाराम चौरसिया मोतीलाल चौरसिया महेश चौरसिया संदीप चौरसिया सर्वेश मिश्रा अंबर दुवेदी दीगनलाल चौरसिया मोनू चौरसिया विनोद साकेत प्रवीण शुक्ला सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment